सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hassan won the gold medal at the National Arm Wrestling Championship

Azamgarh News: हस्सान ने नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hassan won the gold medal at the National Arm Wrestling Championship
हस्सान शफीक ने 48वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में जीता स्वर्ण । श्रोत-कॉलेज
विज्ञापन
आजमगढ़। मौलाना आजाद इंटरमीडिएट कॉलेज, अंजान शहीद के पूर्व छात्र हस्सान शफीक ने भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित 48वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इससे क्षेत्र के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। हस्सान ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर से आए प्रतिभागियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा में पीछे छोड़ते हुए नेशनल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखा और पूरी एकाग्रता के साथ मुकाबलों में हिस्सा लेते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि को उनकी कठिन मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। हस्सान की सफलता से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। मौलाना आजाद इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद शाहेदीन, मिर्जा मुराद बेग तथा विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने हस्सान को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed