सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A laborer working on the second floor of a house under construction suffered an electric shock and was injured after falling to the ground.

Azamgarh News: निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहे मजदूर को करंट लगा, नीचे गिरकर घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A laborer working on the second floor of a house under construction suffered an electric shock and was injured after falling to the ground.
विज्ञापन
फरिहा। निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से छत से नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान मालिक हरिश्चंद्र ने बताया कि घायल मजदूर कमालुद्दीन (50 वर्ष) निवासी देवगांव उनके निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी कर रहा था। मकान के सटे विद्युत विभाग की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। निर्माण के दौरान मजदूर अचानक तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह दूसरी मंजिल की छत से नीचे जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। मोहम्मदपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई विनय कुमार मौर्य ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। उनके अनुसार मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed