सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi has set the stage for the electoral battle; his address focused on women and the youth

Azamgarh News: चुनावी बिसात बिछा गए सीएम योगी, आधी आबादी और युवाओं पर केंद्रित रहा संबोधन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi has set the stage for the electoral battle; his address focused on women and the youth
मंच से लोगों को संबो​धित करते सीएम याेगी आदित्यनाथ। श्रोत-सूचना कार्यालय
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी में विधानसभा चुनाव भले ही दूर है लेकिन इसे लेकर अभी से सत्ता पक्ष-विपक्ष सियासी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। सपा पीडीए समीकरणों के सहारे सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी है तो भाजपा अभी से अपने कील-कांटे दुरुस्त कर 2027 में एक बार फिर सत्ता में वापसी की योजना पर काम कर रही है। भाजपा की चुनावी लड़ाई की कमान एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों में ही दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो महीने के भीतर दूसरी बार आजमगढ़ पहुंचे। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा में सीएम का संबोधन आधी आबादी और जिले के युवाओं पर केंद्रित नजर आया। दरअसल, पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान आजमगढ़ भाजपा की कमजोर कड़ी साबित हुआ था। कारण कि यह जिला लंबे समय से सपा का गढ़ रहा है। 2014 से लेकर 2022 तक आजमगढ़ में भाजपा अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज नहीं करा सकी। हालांकि भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 2022 के लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हराकर यह सीट जीती थी लेकिन संविधान मुद्दे की आंधी में 2024 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीट भाजपा के हाथ से फिसल गया। वहीं, जिले की सभी दस विधानसभा सीटों पर सपा का ही कब्जा है। ऐसे में योगी जानते हैं कि यदि भाजपा को तीसरी बार यूपी की सत्ता में लाना है तो उन्हें आजमगढ़ के इस किले पर कब्जा करना होगा। उनके हाल के दौरों को उनकी इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने सदर व मुबारकपुर विधानसभा को 955.40 करोड़ की 39 परियोजनाओं की सौगात दी। इसके बाद सीएम का संबोधन मुख्य रूप से जिले के विकास और आधी आबादी यानी महिलाओं के सम्मान व सशक्तीकरण पर ही केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और उनके आर्थिक सशक्तीकरण को सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेटियों के जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा और विवाह तक के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। वहीं, अपनी सरकार के कार्यों को गिनाया। सीएम ने कहा कि भले ही हमें यहां से कोई सीट नहीं मिली लेकिन हमने कभी आजमगढ़ को विकास से वंचित नहीं किया और न कभी होने देंगे। आजमगढ़ में मैं बार-बार आऊंगा, आता रहूंगा और हर विधानसभा में आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed