सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh region gets 15 new buses, passengers will get relief

Azamgarh News: आजमगढ़ रीजन को मिली 15 नई बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh region gets 15 new buses, passengers will get relief
विज्ञापन
आजमगढ़। परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में आजमगढ़ रीजन को 15 नई बसों की सौगात मिली है। इनमें आजमगढ़, मऊ और डॉ. अंबेडकर डिपो को पांच-पांच बसें आवंटित की गई हैं। 50 सीटर इन बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि नई बसों के शामिल होने से विशेष रूप से व्यस्त मार्गों पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि लंबे समय से बसों की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसे अब काफी हद तक कम किया जा सकेगा। विभाग का प्रयास है कि इन बसों को ऐसे रूटों पर लगाया जाए, जहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इन नई बसों के संचालन से यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। साथ ही समयबद्ध आवागमन सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। परिवहन विभाग का मानना है कि इससे न केवल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि आम जनता को बड़ी राहत भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed