सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Birth-death registration training begins, 45 registrars trained on the first day

Azamgarh News: जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रशिक्षण शुरु, पहले दिन 45 रजिस्ट्रार प्रशिक्षित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Birth-death registration training begins, 45 registrars trained on the first day
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण प्रणाली को सुदृढ़, त्रुटिरहित और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में दो दिवसीय रजिस्ट्रार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
Trending Videos

यह प्रशिक्षण सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पोर्टल के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नोडल अधिकारी (जन्म-मृत्यु पंजीकरण) एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश झा ने ग्रामीण स्तर पर कार्यरत रजिस्ट्रारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों की जानकारी दी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन आर वर्मा ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण एक संवेदनशील और वैधानिक प्रक्रिया है, जिसमें रजिस्ट्रारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करने और अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण सत्र में मास्टर प्रशिक्षक अपर शोध अधिकारी अंबरीश चंद शिवम ने स्लाइड शो के माध्यम से प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
उन्होंने जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़े वैधानिक, तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। संचालन प्रभारी प्रचार-प्रसार मनीष तिवारी ने किया। इस मौके पर एआरओ अजीत यादव, हरिलाल, डीपीए पवन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed