सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP Yuva Morcha's demonstration in support of Nari Shakti Vandan

Azamgarh News: नारी शक्ति वंदन के समर्थन में भाजयुमो का प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
BJP Yuva Morcha's demonstration in support of Nari Shakti Vandan
केसरी चौक पर अ​खिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
अतरौलिया। महिला आरक्षण बिल के समर्थन में बुधवार की शाम केसरी चौक पर भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
Trending Videos

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने किया। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर अपनी सोच स्पष्ट कर दी है।
जिला कार्य समिति सदस्य चंद्रकला निषाद ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस का रुख दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में विपक्ष को सबक सिखाने का संकल्प भी दोहराया। प्रदर्शन के दौरान रमेश सिंह, जयकिशन पांडेय, धर्मेंद्र निषाद, वीरेंद्र निषाद, जयप्रकाश पांडेय, राजेश सोनकर, रामआसरे सोनकर, रिंकू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed