सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Born with a cleft lip, the smile returns

Azamgarh News: कटे होंठ के साथ जन्मे मासूम की लौटी मुस्कान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Born with a cleft lip, the smile returns
विज्ञापन
जन्म से कटे होंठ के कारण मुस्कान से वंचित एक मासूम की जिंदगी में अब खुशियों की नई रोशनी लौट आई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने तीन वर्षीय बच्चे की पहचान कर उसकी निशुल्क सर्जरी कराई, जिससे अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। सीएमओ डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि आरबीएसके की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी की टीम ने मोहब्बतपुर गांव के तीन वर्षीय राजा यादव की पहचान की, जिसका होठ जन्म से कटा हुआ था। टीम ने उसे इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भेजा, जहां उसकी निशुल्क सर्जरी कराई गई। सफल ऑपरेशन के बाद अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसके परिवार के चेहरे पर भी खुशी लौट आई है। टीम में डॉ. शम्सुल इस्लाम, डॉ. उदीशा गुप्ता और डॉ. योगेश प्रताप सिंह शामिल रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed