{"_id":"69b1c0bb209a27264c00e463","slug":"youth-killed-five-injured-in-collision-between-two-bikes-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-146747-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। बस्ती नगर के पास मंगलवार शाम सात बजे दो बाइक की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुंदर (24) की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। मौत की खबर से परिवार में मातम है।
फत्तनपुर गांव निवासी महेंद्र ने बताया कि पुत्र सुंदर (24), अरविंद (26) और करण (20) बाइक से घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर सैफ (24), करीम (22) और एक पांच वर्षीय बच्चा निवासी सैदपुर थाना फूलपुर सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी लोग गिरकर घायल हो गए। घटना में सुंदर और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुंदर की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। सुंदर चार भाइयों और एक बहन में पांचवें नंबर पर था। वह मजदूरी कर सहयोग करता था और उसके पिता भी मजदूरी करते हैं। वहीं अन्य घायलों का उपचार जारी है। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, घायलों का उपचार चल रहा है। संवाद
Trending Videos