सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   OBC column is necessary in census: SP MP

जनगणना में ओबीसी कॉलम जरूरी: सपा सांसद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
OBC column is necessary in census: SP MP
सांसद धर्मेंद्र यादव। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा में सपा के मुख्य सचेतक और आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने संसद में जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया। गजट अधिसूचना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल ना करने पर चिंता जताई।
Trending Videos

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना का निर्णय सामाजिक, वास्तविक और आर्थिक आंकड़ों के संकलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लेकिन इसके बाद जारी अधिसूचना में पिछड़ा वर्ग से संबंधित कोई भी पृथक कॉलम शामिल नहीं किया गया है, जो आश्चर्य और चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यदि जातिगत जनगणना में ही पिछड़ी जातियों का स्पष्ट वर्गीकरण नहीं होगा तो इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य ही संदिग्ध हो जाता है। सपा सांसद ने कहा कि पिछड़ा वर्ग देश की सबसे बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। इनके सटीक आंकड़ों के बिना न तो नीतियों का वैज्ञानिक निर्धारण संभव है और न ही सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सकता है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह स्थिति सामाजिक न्याय के सांविधानिक सिद्धांतों के विपरीत है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि गजट सूचना में ओबीसी कॉलम को शामिल न करने के कारणों पर तत्काल स्पष्टीकरण दिया जाए। अधिसूचना में संशोधन कर पिछड़ा वर्ग के लिए स्पष्ट कॉलम जोड़ा जाए, ताकि जातिगत जनगणना का उद्देश्य पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed