सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Changing weather is making children sick

Azamgarh News: बदलता मौसम बच्चों को कर रहा बीमार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Changing weather is making children sick
जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीज देखते डॉ. मुकेश साहनी। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। मौसम में हो रहे बदलाव का असर छोटे बच्चों की सेहत पर भी दिखने लगा है। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ी है। रोजाना 10 से 12 बच्चे दस्त, खांसी और बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश साहनी ने बताया कि रोज 50 से 55 की ओपीडी हो रही है। इसमें से 10 से 12 बच्चे दस्त, खांसी और बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं, जबकि पहले यह संख्या पांच से छह के बीच थी। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव, बढ़ता प्रदूषण और बच्चों के खान-पान में लापरवाही इसके प्रमुख कारण हैं। बदलते मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमजोर होती है, जिससे वायरल संक्रमण तेजी से फैलने लगता है। उन्होंने बताया कि कई बच्चों में सर्दी-खांसी के साथ बुखार और पेट से संबंधित समस्याएं भी सामने आ रही हैं। डॉ. साहनी ने अभिभावकों से बच्चों की देखभाल में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को बाहर का तला-भुना, ठंडा या अस्वच्छ भोजन देने से बचें। घर का ताजा, साफ-सुथरा और पौष्टिक भोजन ही बच्चों के लिए बेहतर होता है। इसके साथ ही बच्चों को साफ पानी पिलाना और हाथ धोने की आदत डालना भी जरूरी है। इस समय मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसे वेक्टर जनित रोगों का खतरा बना रहता है। समय रहते सावधानी बरती जाए तो बदलते मौसम में होने वाली इन बीमारियों से बच्चों को काफी हद तक बचाया जा सकता है।
Trending Videos

00
बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
- बच्चों को ताजा और घर का बना पौष्टिक भोजन ही दें।
- बाहर का तला-भुना, ठंडा और अस्वच्छ भोजन न खिलाएं।
- बच्चों को उबला या साफ पानी ही पिलाएं।
- खाने से पहले और शौच के बाद हाथ धोने की आदत डालें।
- मौसम के अनुसार बच्चों को कपड़े पहनाएं।
- मच्छरों से बचाव के लिए रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- बुखार, दस्त या खांसी होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

चिकित्सकों का कहना है कि यदि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed