सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children took a pledge to save water and forests

Azamgarh News: बच्चों ने जल-जंगल बचाने का लिया संकल्प

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Children took a pledge to save water and forests
कंपोजिट विद्यालय अंबारी में विश्व वानिकी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती ब​​च्चियां।
विज्ञापन
अंबारी। कंपोजिट विद्यालय अंबारी में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था। इस अवसर पर बच्चों ने एकांकी प्रस्तुत कर जल संरक्षण, वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संतुलन जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही जल-जंगल बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय में पौधरोपण किया गया।
Trending Videos

प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने कहा कि जल और जंगल दोनों ही जीवन के आधार हैं तथा इनके संरक्षण के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपाय बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और जल की बचत करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी सत्येंद्र मौर्य ने कहा कि पेड़ लगाना और जल संरक्षण करना हमारी परंपरा और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत एकांकी की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। अंत में प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन दिनेश यादव ने किया। इस अवसर पर वंदना मिश्रा, सौरभ सिंह यादव, विवेक विश्वकर्मा, विवेक यादव, सत्यप्रकाश यादव, भारद्वाज सिंह, मधुसूदन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed