सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand to make Nizamabad a 'Model Heritage Town'

Azamgarh News: निजामाबाद को ‘मॉडल हेरिटेज टाउन’ बनाने की मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Nizamabad a 'Model Heritage Town'
विज्ञापन
आजमगढ़। क्षेत्र की वर्षों पुरानी जनसमस्याओं एवं क्षेत्र के विकास की मांग को लेकर समाजसेवी अरुण कुमार मिश्रा उर्फ लालू मिश्रा का शेरपुर तिराहा स्थित अंबेडकर पार्क में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और आंदोलन को समर्थन दिया।

धरने के संयोजक अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार से मांग किया कि निजामाबाद को ‘मॉडल हेरिटेज टाउन’ के रूप में विकसित किया जाए, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों और क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को नई ऊंचाई मिले। इस अवसर पर राणा बलवीर सिंह, आलोक सिंह, सुनील यादव, चरण सिंह यादव, हरिओम उपाध्याय, राजन यादव, अरुण कुमार यादव, शिवानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed