{"_id":"6a3b555c8f828136340e2417","slug":"video-viral-of-didarganj-station-house-officer-slapping-young-man-in-azamgarh-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एसएचओ का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एसएचओ का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में दीदारगंज थाना प्रभारी का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
घटना का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना प्रभारी का एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि वायरल वीडियो को लेकर थाना प्रभारी जयप्रकाश ने सफाई दी कि युवक पुलिस को अपशब्द बोल रहा था।
क्या है पूरा मामला
वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े युवक से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाले अधिकारी दीदारगंज थाना प्रभारी जयप्रकाश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना का वीडियो युवक के घर के किसी सदस्य ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग पुलिस की सख्ती को सही ठहरा रहे हैं, जबकि कई लोग बिना कानूनी प्रक्रिया के इस तरह की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
पुलिस विभाग की ओर से भी इस मामले में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। लोगों की नजर अब पुलिस विभाग की प्रतिक्रिया और संभावित जांच पर टिकी हुई है।
थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि ताजिया को लेकर एक टीन शेड को हटाना था। युवक की ओर से रास्ते से टीन शेड हटा भी लिया गया था। पुलिस वहां मौजूद थी तभी युवक उच्चाधिकारियों को अपशब्द बोल रहा था। मना करने पर वह विवाद करने लगा।