सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand to reduce the interest charged for late submission

Azamgarh News: देरी से कर जमा करने पर लगने वाला ब्याज कम करने की मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Demand to reduce the interest charged for late submission
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नगर आजमगढ़ के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल के आह्वान पर जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

ज्ञापन में व्यापारियों ने जीएसटी में विलंब से टैक्स जमा करने पर लगने वाले ब्याज की दर 18 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने और जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे 10 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा को बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार बरनवाल ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को केंद्रीय सरकार के संज्ञान में लाया गया है और उम्मीद है कि मांगों पर शीघ्र निर्णय होगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मनोज बरनवाल (अध्यक्ष), कमल कुमार गुप्ता (कोषाध्यक्ष), जयप्रकाश वर्मा (महामंत्री), अनिल शुक्ला, संतोष सेठ, दीपक सेठ, अजय वर्मा, चंद्रभान गुप्ता, संजीव मद्धेसिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed