सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Winds blowing at 40 km per hour, scattered showers in the afternoon

Azamgarh News: 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं, दोपहर बाद बूंदाबांदी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Winds blowing at 40 km per hour, scattered showers in the afternoon
विज्ञापन
ठंड के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट लिया। मंगलवार को 40 किमी प्रति घंटा से हवाएं चलीं और दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को कोहरे की आशंका जताया है। हालांकि तापमान में कोई गिरावट नहीं हुई।
Trending Videos

पिछले कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा था लेकिन जिले में उसका असर नहीं दिख रहा था। मंगलवार को सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर में आसमान में अचानक बादल आ गए और तेज हवा चलने लगी। इसके बाद जिले के सभी क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आने वाले दिनों में तेज बारिश हुई तो आलू और सरसो की फसल को नुकसान होगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को तापमान में कोई गिरावट नहीं हुई। न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर ही बना रहा।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आजमगढ़ में 40 किमी प्रति घंटा से हवाएं चलीं। बुधवार से मौसम शुष्क हो जाएगा। सुबह कोहरा रहेगा। तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed