{"_id":"698246f257f9dc031c0d0aea","slug":"two-letters-from-the-ministry-have-increased-confusion-over-the-ring-road-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-144951-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रिंग रोड के लिए मंत्रालय के दो पत्रों बढ़ा असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रिंग रोड के लिए मंत्रालय के दो पत्रों बढ़ा असमंजस
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में प्रस्तावित दक्षिण-पूर्व रिंग रोड (बाईपास) के निर्माण के श्रेय को लेकर बीते चार दिनों से चल रही राजनीतिक बयानबाजी एवं भ्रम की स्थिति का पटाक्षेप होता नहीं दिख रहा है।सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दो पत्रों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
केंद्रीय मंत्रालय के पत्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ शहर में यातायात जाम से स्थायी निजात दिलाने के उद्देश्य से 1279.13 करोड़ (रुपये एक हजार दो सौ उन्नासी करोड़ तेरह लाख मात्र) की लागत से 15 किलोमीटर लंबाई के 4-लेन दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण को मंजूरी दी गई है।
इस बाईपास के निर्माण से आजमगढ़ शहर में यातायात का दबाव कम होगा, भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा तथा आम नागरिकों को रोज़मर्रा के जाम से राहत मिलेगी।
इसके साथ ही यह परियोजना क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक-आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।
उल्लेखनीय है कि ओपन रिंग रोड को लेकर पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ द्वारा लगातार भ्रामक दावे किए जा रहे थे और इस महत्वपूर्ण परियोजना का श्रेय स्वयं लेने का प्रयास किया जा रहा था।
वहीं सपा सांसद धर्मेंद्र यादव इसका श्रेय खुद लेने के प्रयास में जुटे थे। वहीं अब दो पत्रों ने मामले को और पेचिदा बना दिया है। इसमें एक पत्र पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव और दूसरा पत्र वर्तमान सांसद धर्मेंद्र यादव को जारी किया गया है।
यह दोनों की पत्र दो फरवरी को जारी किए गए हैं और दोनों की पत्रांक संख्या भी 03451 है।
ऐसे में एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को जारी पत्र मिलने के बाद सपा समर्थक सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव को झूठा बताने में जुट गए हैं। वहीं भाजपा के पूर्व सांसद निरहुआ के समर्थक भी उनके आरोपों का जवाब देने में जुटे हुए हैं।
Trending Videos