सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   final court hearing, misdeed victim murdered miscreants fled after dumping her body outside her home

UP: कोर्ट में अंतिम सुनवाई से एक दिन पहले दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, घर के बाहर लाश फेंक भागे मनबढ़; मातम

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 05 Mar 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में युवती की लाश घर के बार फेंक कर भागने की सूचना मिलते ही माैके पर अहरौला थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजनों से पूरी जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

final court hearing, misdeed victim murdered miscreants fled after dumping her body outside her home
युवती को जहर देने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया गांव निवासी सरिता गौड़ बुधवार की मध्य रात में एक घंटे के लिए घर से गायब थी। भोर में करीब तीन बजे युवती को कुछ लोग लाए और घर के सामने फेंककर चले गए। अभी परिजन कुछ समझ पाते कि युवती की मौत हो गई। 

Trending Videos




युवती के पिता ने गांव के आरोपी पर घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छीनबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पारा फुलवरिया निवासी सरिता गौड़ (18) बुधवार की रात घर से गायब थी। लगभग 3:00 बजे घर के सामने कुछ लोग उसे फेंककर चले गए। परिजन कुछ समझ पाते कि उसकी मौत हो गई। आनन-फानन परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने गहन जांच पड़ताल की। वहीं, क्षेत्रीय लोगों की माने तो मौके पर कोल्ड ड्रिंक मिला था, साथ ही कुछ जहरीला पदार्थ भी पाया गया है। आरोपी युवक ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर ज्योति को भी पिलाया और खुद भी पिया था लेकिन आरोपी मौके पर उल्टी किया था, जिससे वह खतरे से बाहर चला गया और युवती की मौत हो गई। 

फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए

मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पूर्व से मुकदमा भी चल रहा था और संबंध ठीक नहीं थे। युवती के पिता सुरेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के ही आरोपी व्यक्ति पर बेटी की हत्या कर भोर में घर के सामने फेंकने का आरोप लगाया है। 

थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती के पिता सुरेश गौड़ की ओर से कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलित कर रही है।

तीन वर्ष पूर्व आरोपी ने किया था दुष्कर्म, आज थी अंतिम तारीख
युवती के पिता ने बताया कि 2023 में आरोपी 32 वर्षीय दिलीप कुमार ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसका मामला पाक्सो एक्ट में दर्ज किया गया था। मामला कोर्ट में चल रहा था। इसी मामले में चार मार्च को पाक्सो कोर्ट में तारीख भी थी लेकिन, होली की वजह से कोर्ट बंद हो गई थी और फिर तारीख छह मार्च को मिली थी। जिसमें अंतिम सुनवाई होनी थी। इस बीच आरोपी दिलीप कुमार ने उसकी बेटी को रात के अंधेरे में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाकर हत्या कर दी और दरवाजे के सामने फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed