सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Encounter two places in Azamgarh four criminals involved in cow smuggling arrested two injured

UP Encounter: आजमगढ़ में दो जगह पुलिस मुठभेड़, गोतस्करी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार; दो तस्करों को लगी गोली

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 05 Mar 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ में दो थानों की पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी गोतस्करी में लिप्त थे। इनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हैं। एक आरोपी मौके से फरार हो गया है।

UP Encounter two places in Azamgarh four criminals involved in cow smuggling arrested two injured
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ों में कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन मुठभेड़ों में दो शातिर गोतस्कर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार बुधवार की रात निजामाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा पुल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हिस्ट्रीशीटर और शातिर गोतस्कर मेराज गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी नासिर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), दो कारतूस, बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 840 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार घायल अभियुक्त मेराज के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट समेत 17 से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

बदमाशों को भेजा जेल

वहीं दूसरी मुठभेड़ बृहस्पतिवार की भोर में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुड़ियार स्थित शाहिदा सुल्ताना स्कूल के आगे पुलिया के पास हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कौड़िया (कुंवर नदी) में प्रतिबंधित पशु अवशेष मिलने के मामले में कुछ आरोपी सक्रिय हैं। पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी मो. आमिर घायल हो गया। पुलिस ने मौके से कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 

तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एककारतूस, दो चापड़ और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से गोवंश पकड़कर अवैध वध करने और मांस बेचने की बात स्वीकार की है। सीओ किरन पाल सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्त की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed