{"_id":"6a8207827b36687d1c012cc8","slug":"gautam-and-antima-triumph-in-cross-country-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-155437-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: क्रॉस कंट्री में गौतम और अंतिमा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: क्रॉस कंट्री में गौतम और अंतिमा ने मारी बाजी
विज्ञापन
क्रास कंट्री प्रतियोगिता में दौड़ लगाते खिलाड़ी। श्रोत-खेल विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़।
स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस में खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया। स्टेडियम परिसर से शुरू हुई बालक वर्ग की पांच किलोमीटर और बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में कुल 146 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालक वर्ग में गौतम प्रजापति और बालिका वर्ग में अंतिमा यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग की दौड़ स्टेडियम गेट से शुरू होकर करतालपुर, भंवरनाथ चौराहा, किशुनदासपुर रोड और इंडियन पब्लिक स्कूल होते हुए स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। वहीं, बालिका वर्ग की दौड़ स्टेडियम से करतालपुर होते हुए भंवरनाथ चौराहे से वापस स्टेडियम पहुंची।
मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह, जिला हैंडबाल संघ के सचिव केएम श्रीवास्तव और जिला जिम्नास्टिक्स संघ के पूर्व सचिव मंगल प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम में बालक वर्ग में गौतम प्रजापति प्रथम, धीरज यादव द्वितीय, शिवा यादव तृतीय, शैलेश चौहान चतुर्थ, रामकेश प्रजापति पांचवें और अखिलेश यादव छठे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंतिमा यादव प्रथम, सृष्टि यादव द्वितीय, अंजली गुप्ता तृतीय, खुशी कुमारी चतुर्थ, काजल कसौधन पांचवें और दीपा गोंड छठे स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी जय प्रकाश समेत विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। अंत में क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार जताया।