सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Irregularities in ration distribution detected, 7.50 quintals of wheat found missing in truck

Azamgarh News: राशन वितरण में गड़बड़ी पकड़ी गई, ट्रक में 7.50 क्विंटल गेहूं कम मिला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in ration distribution detected, 7.50 quintals of wheat found missing in truck
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज विकास खंड क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था की जांच के दौरान खाद्यान्न परिवहन में अनियमितता सामने आई है। जांच में ट्रक में निर्धारित मात्रा से 7.50 क्विंटल गेहूं कम मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कंधरापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।
Trending Videos

जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विकास खंड बिलरियागंज क्षेत्र में सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था की जांच की गई। इस दौरान दुल्लहपार अंडरपास के पास ट्रक को रोका गया। मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह, उपजिलाधिकारी सगड़ी और संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण में पाया गया कि ट्रक में एफसीआई चकवल से कुल नौ विक्रेताओं का गेहूं लोड किया गया था। इनमें से सात विक्रेताओं का खाद्यान्न उतारा जा चुका था, जबकि दो विक्रेताओं का गेहूं उतारा जाना बाकी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार ट्रक में 36 क्विंटल यानी 72 बोरी गेहूं होना चाहिए था, लेकिन जांच के दौरान केवल 28.50 क्विंटल यानी 57 बोरी गेहूं मिला। इस तरह 7.50 क्विंटल खाद्यान्न कम पाया गया। मामले को गंभीर मानते हुए पूर्ति निरीक्षक बिलरियागंज ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कंधरापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed