प्रेमी ने किया था जानलेवा हमला: प्रेमिका को मरा समझकर घर से भागा, मुठभेड़ में अरेस्ट; बोला- एकतरफा प्यार था
Azamgarh News: यूपी की आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में उस बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसने एक दिन पहले महिला को लहुलूहान कर भाग गया था। वह उससे एकतरफा प्यार करता था। रात में वह महिला के घर में घुसा और हत्या की नियत से उसे जख्मी कर भाग गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Encounter News: आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी मनीष पाल ने बताया कि 16 जुलाई को कस्बा पवई में एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। जांच में सामने आया कि कस्बा पवई निवासी सुजीत मौर्य (33) महिला को एकतरफा पसंद करता था और लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था।
घटना की रात महिला के घर में चोरी-छिपे घुसकर उसने उसकी गर्दन पर दो और हाथ पर एक वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में थाना पवई में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी खंडोरा अंडरपास के पास छिपा हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद वह दोबारा तमंचा लोड करने लगा। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पूछताछ में आरोपी ने महिला पर हमले की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि वारदात के बाद वह पुलिस से बचने के लिए छिपा हुआ था और मौका मिलते ही फरार होने की योजना बना रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस, 220 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस टीम पर फायरिंग और अवैध शस्त्र रखने के आरोप में उसके खिलाफ एक अन्य प्राथमिकी भी दर्ज किया गया है। बताया कि घटनास्थल से वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।