सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Navratri: On the fourth day, the Mother Goddess is offered Malpua.

नवरात्र : चौथे दिन माता को लगा मालपुए का भोग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Navratri: On the fourth day, the Mother Goddess is offered Malpua.
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी (धनछुला) स्थित मां चन्नाराम कालिका मंदिर में मां का किया गया
विज्ञापन
लाटघाट/निजामाबाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी (धनछुला) स्थित मां चन्नाराम कालिका मंदिर में रविवार को नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
Trending Videos

वहीं निजामाबाद स्थित मां शीतला धाम में भी सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। मां कुष्मांडा के आकर्षक स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। प्रसाद के रूप में माता को मालपुआ का भोग लगा। भक्तों ने मंदिर की परिक्रमा की, महाआरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी रणविजय सिंह ने बताया कि नवरात्र में गैर-जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन जय माता दी के उद्घोष गूंजते रहे।
जमसर गांव के रामाश्रय राय, इंजीनियर उमेश चंद राय, रामाश्रय राय तथा राना प्रताप राय सोनू के सहयोग से चल रहे भंडारे में प्रतिदिन फलाहार, पूड़ी, सब्जी और बुंदिया मिठाई का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
निजामाबाद के भैरोपुर कला ग्रामसभा स्थित मां शीतला दरबार शक्तिपीठ मंदिर में भी हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेककर पूजा-अर्चना की। प्रतिदिन की भांति रविवार को भी माता का भव्य शृंगार किया गया। आरती, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के आयोजन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। उधर, फूलपुर क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी (धनछुला) स्थित मां चन्नाराम कालिका मंदिर में मां का किया गया

सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी (धनछुला) स्थित मां चन्नाराम कालिका मंदिर में मां का किया गया

सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी (धनछुला) स्थित मां चन्नाराम कालिका मंदिर में मां का किया गया

सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी (धनछुला) स्थित मां चन्नाराम कालिका मंदिर में मां का किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed