{"_id":"6a763a19aab1930f3e089209","slug":"nursing-home-owner-arrested-in-patient-death-case-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-155000-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मरीज की मौत के मामले में नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मरीज की मौत के मामले में नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर थाना पुलिस ने फर्जी चिकित्सकीय कार्य और इलाज में लापरवाही के आरोप में वांछित आर्य नंदिनी नर्सिंग होम के संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
संचालक पर आरोप है कि उसने मरीज के परिजनों की जानकारी और सहमति के बिना ऑपरेशन कराया, जिसके दौरान महिला की मौत हो गई थी।
मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के भीरा गांव निवासी जयहिंद चौहान ने मुबारकपुर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी 52 वर्षीय मां श्याम दुलारी को 14 जुलाई की शाम पेट में दर्द होने पर हरैया चट्टी स्थित आर्य नंदिनी नर्सिंग होम ले जाया गया।
वहां चिकित्सक ने बताया कि उन्हें हर्निया है और ऑपरेशन 16 जुलाई को किया जाएगा। परिजनों का आरोप है कि नर्सिंग होम के संचालक गुलाब चंद चौहान ने परिजनों की अनुमति के बिना ऑपरेशन कराया, जिसके दौरान मरीज की मौत हो गई।
तहरीर के आधार पर मुबारकपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को हरैया रेलवे अंडरपास के पास से भुसुड़ी गांव निवासी आरोपित गुलाब चंद चौहान (52) को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।