फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two teacher factions clash at the DIOS office; serious allegations leveled against each other.

Azamgarh News: डीआईओएस कार्यालय में दो शिक्षक गुट आमने-सामने, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 08 Aug 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two teacher factions clash at the DIOS office; serious allegations leveled against each other.
डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना देते ​शिक्षक।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के पदाधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट), चेतनारायण गुट, प्रधानाचार्य परिषद और शिक्षणेत्तर संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदेश मंत्री शैलेश राय और प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि एक शिक्षक नेता चुनाव के नाम पर शिक्षकों और कर्मचारियों से चंदा और कमीशन मांग रहा है। साथ ही एक शिक्षक नेता की स्नातक, संस्कृत और बीएड की डिग्रियों की जांच कराने की मांग भी जिला विद्यालय निरीक्षक से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र नाथ पांडेय ने की, जबकि संचालन जिलामंत्री भूपेश कुमार सिंह ने किया। वक्ताओं ने लालगंज के प्रधानाचार्य सर्वेश मिश्रा, करखिया के सहायक अध्यापक अमरनाथ सिंह और सहायक लिपिक रुद्र प्रताप सिंह के कथित उत्पीड़न का भी विरोध जताया।
उधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के जिलामंत्री पंकज सिंह ने ठकुराई गुट के एक शिक्षक नेता पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवा पुस्तिका गायब करने का आरोप लगाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग शिक्षकों का कार्य कराने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं और विद्यालयों के संचालन को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने इन आरोपों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दोनों गुटों के आरोपों के बीच शिक्षा विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

00 वर्जन
लालगंज के एक राजकीय विद्यालय में अध्यापक व प्रधानाचार्य के बीच हुए विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के पदाधिकारियों के बीच विवाद चल रहा है। पांडेय गुट के पदाधिकारी प्रधानाचार्य को हटाने की मांग कर रहे हैं। दोनों पक्ष अभी धरने पर हैं। मेरे पास कोई भी संगठन नहीं आया है। यदि वह मुझसे कुछ बात करते हैं तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -वीरेंद्र प्रताप सिंह, एडीआईओएस आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed