{"_id":"6a763fef0ff704510a08095d","slug":"teachers-offered-flowers-and-paid-tribute-to-vedpal-singh-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-155011-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वेदपाल सिंह को शिक्षकों ने अर्पित किए पुष्प, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वेदपाल सिंह को शिक्षकों ने अर्पित किए पुष्प, दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय ठेकमा के परिसर में वेदपाल सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए शिक्षक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को स्व. वेदपाल सिंह की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला मंत्री जितेंद्र राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की शुरुआत वेदपाल सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने वेदपाल सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति उनका समर्पण, सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा मानवीय मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा सदैव प्रेरणादायी रहेगी।
उन्होंने कहा कि उनके आदर्श, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी। अंत में सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।