सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Plot to discredit police bharti exam using fake video foiled accused youth arrested in Azamgarh

साइबर जांच में खुलासा: फर्जी वीडियो से पुलिस भर्ती परीक्षा को बदनाम करने की साजिश नाकाम, आरोपी युवक गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 08 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: फर्जी वीडियो से पुलिस भर्ती परीक्षा को बदनाम करने की साजिश नाकाम करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। इंस्टाग्राम पर भ्रामक सूचना फैलाई जा रही थी। साइबर सेल की जांच में पोल खुल गई। 

Plot to discredit police bharti exam using fake video foiled accused youth arrested in Azamgarh
पुलिसकर्मियों के बीच में खड़ा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और असत्य सूचना प्रसारित करने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साइबर सेल की जांच में वायरल वीडियो का पुलिस भर्ती परीक्षा से कोई संबंध नहीं पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम आईडी ashutoshmaurya9498 से एक वीडियो साझा कर यह प्रचारित किया जा रहा था कि उसका संबंध जनपद में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 से है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल ने वीडियो का फैक्ट चेक और तकनीकी परीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि वायरल वीडियो 17 अप्रैल 2026 का है और यह गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) क्षेत्र से संबंधित है। वीडियो का किसी भी भर्ती या प्रतियोगी परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रेसिंग के आधार पर इंस्टाग्राम आईडी संचालक की पहचान बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गौरीनरायणपुर निवासी आशुतोष कुमार मौर्य के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन
Trending Videos


एसपी डॉ. अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, नकलविहीन और शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। चेतावनी दी है कि परीक्षा, कानून-व्यवस्था अथवा सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ी अफवाह, फर्जी खबर या भ्रामक वीडियो प्रसारित करने वालों पर लगातार साइबर निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed