सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sri Krishna Avatar conveys the message of the establishment of dharma: Gangotri Maharaj

धर्म की स्थापना का संदेश देता है श्रीकृष्ण अवतार : गंगोत्री महाराज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Avatar conveys the message of the establishment of dharma: Gangotri Maharaj
मुंडियार स्थित सिद्धपीठ श्री बाबा मुंडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करत
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर क्षेत्र के मुंडियार स्थित सिद्धपीठ श्री बाबा मुंडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार की रात प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। कथावाचक गंगोत्री महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, उनकी बाल लीलाओं तथा कंस के अत्याचारों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि बहन देवकी के विवाह के समय आकाशवाणी हुई थी कि उनकी आठवीं संतान ही कंस के वध का कारण बनेगी। यह सुनकर कंस क्रोधित हो उठा और देवकी का वध करने के लिए तैयार हो गया। तब वासुदेव ने उसे वचन दिया कि देवकी से जन्म लेने वाली प्रत्येक संतान को वे स्वयं उसके हवाले कर देंगे। कथावाचक ने कहा कि इस वचन के बाद कंस ने देवकी और वासुदेव को कारागार में बंद कर दिया तथा उनके छह पुत्रों का निर्ममता से वध कर दिया। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण ने कारागार में जन्म लिया।
Trending Videos

भगवान की कृपा से जेल के सभी बंधन स्वतः खुल गए और वासुदेव नवजात श्रीकृष्ण को लेकर यमुना पार करते हुए गोकुल पहुंचे। वहां उन्होंने नंद बाबा और माता यशोदा के यहां जन्मी कन्या को लेकर पुनः मथुरा लौट आए। गंगोत्री महाराज ने माखन चोरी, गोपियों के साथ रासलीला तथा गोवर्धन पर्वत धारण जैसी भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। कार्यक्रम में आयोजक अनिल महाराज, योगेश, सुरेश कुमार मौर्य सहित आसपास के गांवों के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed