{"_id":"6a1d59fc2b682482c1080737","slug":"police-arrested-six-accused-in-molestation-case-in-azamgarh-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 01 Jun 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Azamgarh News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई की। नामजद सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद सभी छह आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि 31 मई को पीड़िता की मां ने जहानागंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि छह युवकों ने उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा विरोध करने और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस टीम ने सोमवार सुबह नयनपुर मोड़ के पास से सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आजाद निवासी पखनपुर थाना जैतपुर (अंबेडकर नगर), अतिश कुमार, करन कुमार, विकास कुमार निवासी दिलमनपुर थाना जहानागंज तथा साहिल कुमार और अंकित कुमार निवासी बड़ौराखुर्द थाना जहानागंज शामिल हैं।
Trending Videos
पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है।