{"_id":"6a1d53d4ae893e273702a2ea","slug":"police-fir-in-case-of-assault-on-female-employee-during-census-duty-in-azamgarh-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जनगणना ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी से मारपीट, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जनगणना ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी से मारपीट, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 01 Jun 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार
आजमगढ़ जिले में जनगणना ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची तो प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।
मामले की शिकायत करने थाने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान एक महिला कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
हाफिजपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनुचर पद पर कार्यरत उर्फी फातिमा वर्तमान में जनगणना (मकान सूचीकरण) कार्य में प्रगणक के रूप में तैनात हैं। आरोप है कि वह हाफिजपुर क्षेत्र के मकान सूचीकरण ब्लॉक संख्या-1459 के मकान संख्या-102 में जनगणना संबंधी जानकारी एकत्र करने के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार ओंकार नाथ यादव ने कथित रूप से उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की तथा सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया।
Trending Videos
घटना के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों में आक्रोश फैल गया। खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शहर कोतवाली पहुंचे तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस ने पीड़िता उर्फी फातिमा की तहरीर के आधार पर आरोपी ओंकार नाथ यादव के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
इस दौरान पंकज सिंह, राजन शुक्ला, रवि पाठक, विकास राय, डॉ. सुरेंद्र यादव, संगम सिंह, निखिल उपाध्याय, सुशील, आशुतोष राय, राणा राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुजीत सिंह, हेमंत श्रीवास्तव और जितेंद्र कुमार यादव सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।