{"_id":"6a397eec3079262d910a9347","slug":"police-line-girls-shone-in-the-youth-taekwondo-championship-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-152316-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: युवा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमकीं पुलिस लाइन की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: युवा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमकीं पुलिस लाइन की बेटियां
विज्ञापन
युवा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद पुलिस लाइन में सम्मानित हुए खिलाड़ी। श्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। वाराणसी में शनिवार को आयोजित युवा ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में आजमगढ़ पुलिस लाइन की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों को पुलिस लाइन में सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित गतिविधियों के तहत पुलिस लाइन की चार बालिका खिलाड़ियों ने 20 जून को वाराणसी स्थित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में आयोजित युवा ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन, वाराणसी द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब सात जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया।
साथ ही पूर्व एशियाई खेलों में पदक विजेता महिला खिलाड़ियों की मौजूदगी से प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा रहा। इस दौरान आजमगढ़ पुलिस लाइन की खिलाड़ी गौरवी गुप्ता, श्रेया यादव, सृष्टि पाठक और आयत ने जूनियर एवं कैडेट वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल की।
विज्ञापन
प्रतियोगिता से वापस लौटने पर पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल और प्रतिसार निरीक्षक ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के प्रशिक्षक आरक्षी सुनील शिंदे को भी दिया गया, जिनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण से खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षक को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और पुलिस विभाग प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। संवाद