सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Problems increased due to fire in garbage on the side of Railway Station Road

Azamgarh News: रेलवे स्टेशन रोड किनारे कूड़े में आग लगाने से बढ़ी परेशानी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Problems increased due to fire in garbage on the side of Railway Station Road
रानी की सराय में रेलवे स्टेशन मोड़ के पास कूड़े में लगाई गई आग। संवाद
विज्ञापन
रानी की सराय। कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड के किनारे लगातार कूड़ा फेंके जाने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सोमवार सुबह स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब सड़क किनारे पड़े कूड़े में किसी ने आग लगा दी। इससे पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया और राहगीरों समेत आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

राजू कुमार, मनोज कुमार, राज बहादुर, उमेश कुमार गौतम आदि का कहना है कि शासन द्वारा प्रत्येक ग्राम सभा में कूड़ा निस्तारण के लिए निर्धारित स्थल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कूड़ा निर्धारित स्थानों पर न डालकर हाईवे और सड़क किनारे फेंका जा रहा है, जिससे गंदगी के साथ प्रदूषण का खतरा भी बढ़ रहा है। कूड़े में आग लगने से उठे धुएं के कारण राहगीरों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने भी इस समस्या पर नाराजगी जताई है। प्रशासन से सड़क किनारे कूड़ा फेंकने और उसमें आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। इस संबंध में एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेजकर वहां कूड़ादान रखने की व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही एकत्रित कूड़े को आरआरसी सेंटर भेजने की भी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed