{"_id":"6a397f9e2c6b41002b09a670","slug":"teachers-will-go-door-to-door-to-increase-school-enrollment-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-152322-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: स्कूलों में पंजीकरण बढ़ाने के लिए घर-घर जाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: स्कूलों में पंजीकरण बढ़ाने के लिए घर-घर जाएंगे शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जाने वाले स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण एक जुलाई से शुरू होगा। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा, जिसमें शिक्षक और शिक्षिकाएं घर-घर जाकर छात्र-छात्राओं का नामांकन कराने के साथ ही उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार पाठक ने बताया कि अभियान के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे और उन्हें बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही नामांकित विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस बार नामांकन संख्या बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और प्रत्येक शिक्षक को अपने स्तर पर कराए गए नामांकन का विवरण प्रस्तुत करना होगा। अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।