{"_id":"6a397e4739344a07bc073e25","slug":"results-of-11-postgraduate-subjects-released-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-152333-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: परास्नातक के 11 विषयों का रिजल्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: परास्नातक के 11 विषयों का रिजल्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चक्रपानपुर। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय ने परास्नातक अंतिम वर्ष के 11 विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देश पर परीक्षा विभाग ने रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर परिणाम जारी किए। घोषित परिणामों में अंग्रेजी, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, प्राणी विज्ञान, उर्दू, अरबी, दर्शनशास्त्र, रक्षा अध्ययन, प्राचीन भारतीय इतिहास तथा मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विषय शामिल हैं। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि छात्रों का भविष्य विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया को तकनीक से जोड़कर निष्पक्ष एवं त्वरित परिणाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि शेष विषयों के परिणाम भी एक सप्ताह के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि शेष विषयों के परिणाम तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उत्तर पुस्तिका की त्रिस्तरीय जांच की जा रही है, जिसमें प्रथम मूल्यांकन, द्वितीय मॉडरेशन तथा तृतीय कंप्यूटरीकृत क्रॉस-वेरिफिकेशन शामिल है। इससे परिणामों की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। छात्र ''''स्टूडेंट रिजल्ट'''' लिंक पर जाकर अपने रोल नंबर अथवा नामांकन संख्या के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। डिजिटल अंकपत्र भी शीघ्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।