{"_id":"69fcf0cc1ee91501ab0577ea","slug":"posters-about-the-missing-registrar-have-been-put-up-in-the-university-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-149818-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विश्वविद्यालय में लगे कुलसचिव के लापता होने के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विश्वविद्यालय में लगे कुलसचिव के लापता होने के पोस्टर
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव केआफिस के दरवाजे पर लगे लापता के पोस्टर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में बाबू के घूस लेते गिरफ्तार होने के बाद से रजिस्ट्रार पर लगातार आरोप लग रहे हैं। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के छात्रों ने परिसर में और उनके आफिस के दरवाजे पर उनके लापता होने के पोस्टर चस्पा कर उन्हें खोजने की अपील की।
28 अप्रैल को आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में मान्यता दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय के क्लर्क (संविदा कर्मी) संजय यादव को गोरखपुर विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 1.80 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए और उसे बर्खास्त कर दिया गया था।
इस घटना के बाद से छात्र संगठन और एबीवीपी रजिस्ट्रार पर हमलावर हो गया है। उनके द्वारा कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए पुतला तक फूंकने की कार्रवाई की गई। इस गहमा गहमी के बीच रजिस्ट्रार कार्यालय से लापता हैं। वह अपने कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं। इसे देखते हुए छात्र संगठन के छात्रों ने बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय परिसर के साथ ही उनके कार्यालय के दरवाजे पर उनके लापता होने के पोस्टर चस्पा कर दिए। छात्रों ने लोगों से अपील की कि अगर किसी को रजिस्ट्रार के बारे में जानकारी हो तो बताए।
अभिनव यादव ने बताया कि जबसे गोरखपुर विजिलेंस टीम ने छापा मारकर रजिस्ट्रार के बाबू को घूस लेते हुए पकड़ा है तबसे वह गायब हैं। जबकि इस समय विवि की परीक्षाएं चल रही हैं। हमारी मांग है कि इस प्रकरण में उनकी भूमिका की जांच की जाए और उनके ऊपर प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।
यह लोग काॅलेज आएंगे नहीं और चाहेंगे हम परीक्षा में भी बैठेेंगे। हमने व्यवस्था बना रखी है कि अगर कोई छात्र कई दिन नहीं आता है तो हम उसके पास फोन करते हैं। रही बात पोस्टर लगाने की तो लोकतंत्र है कोई भी कहीं भी पोस्टर लगा सकता है। रजिस्ट्रार साहब रविवार तक अवकाश पर हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय आएंगे। -प्रो. संजीव कुमार, कुलपति, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय।
Trending Videos