सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आजमगढ़: प्रधान की हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा, पहले की तोड़फोड़ फिर पुलिस चौकी में लगा दी आग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 14 Aug 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pradhan killed by calling from home, angry people set fire
आग में जली बाइक - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घर से बुलाकर ग्राम प्रधान को गोलियों से भून दिया गया। हत्या की खबर पाकर मौके पर पहुंच रही पुलिस की गाड़ी से कुचलकर एक बच्चे की मौत हो गई। दोनों घटनाओं से लोग भड़क गए और बोंगरिया बाजार पुलिस चौकी पर धावा बोलकर आग लगा दी और वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की।



एसपी त्रिवेणी सिंह आसपास के कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अंधेरा होने के चलते पुलिस को भीड़ पर काबू पाने में दिक्कत आई। ढाई घंटे बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। डीएम राजेश कुमार, कमिश्नर, डीआईजी भी मौके पर पहुंचे।

Trending Videos
Pradhan killed by calling from home, angry people set fire
वाहनों में लगी आग को बुझाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला।

तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव के प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू राम (45) पुत्र सुखराम को कुछ लोगों ने फोन कर गांव स्थित श्री कृष्ण पीजी कालेज के पोखरी के पास बुलाया। प्रधान के मौके पर पहुंचते ही पहले से मौजूद लोगों ने प्रधान के सिर में छह गोलियां मारकर हत्या कर दीं। इसके बाद बदमाश प्रधान के घर पर पहुंचे और घटना की सूचना देने के बाद आराम से गांव से निकल गए।

प्रधान की हत्या की जानकारी पुलिस को मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम रवाना हो गई। इसी दौरान बोंगरिया बाजार चौकी के पास पुलिस की गाड़ी की चपेट में आकर गांव के ही सूरज (12) पुत्र जयश्री की मौत हो गई। दो-दो घटनाओं से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया। आगजनी में चौकी पर चार बाइक भी जल गईं। बवाल बढ़ता देख कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan killed by calling from home, angry people set fire
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने की हवाई फायरिंग

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तरफ से हवाई फायरिंग भी की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। शाम सात बजे से शुरू हुआ बवाल साढ़े नौ बजे तक जारी रहा। इस दौरान पुलिस व भीड़ के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। बोंगरिया बाजार चौकी से लेकर प्रधान के गांव तक लोग सड़क पर उतर पड़े।

Pradhan killed by calling from home, angry people set fire
मौके पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

एसओ तरवां और बोंगरिया बाजार चौकी प्रभारी निलंबित

बवाल के बाद डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे के निर्देश पर एसपी ने एसओ तरवां मंजय कुमार और चौकी प्रभारी शिवभंजन को निलंबित कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें बनाई गई हैं।

पांच-पांच लाख की मदद

आजमगढ़ कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने बताया कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख की मदद दी गई है। इसके अलावा पारिवारिक लाभ योजना और अन्य सरकारी योजनाओं की भी मदद दी जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed