{"_id":"6a8207eb00e706843b008367","slug":"subhaspa-respects-all-castes-omprakash-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-155462-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभासपा सभी जाति का सम्मान करती है : ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभासपा सभी जाति का सम्मान करती है : ओमप्रकाश
विज्ञापन
भेदौरा में सुभासपा के सम्मेलन में मंचासीन नेताओं का किया जा रहा सम्मान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। भेदौरा गांव स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से सामाजिक समरसता परिक्षेत्र, एरिया मदियापार के जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सुभासपा सभी जाति और वर्ग के लोगों को सम्मान देती है। पार्टी गांव, गरीब और किसान की बात करती है। गरीबों के स्वास्थ्य, जीवन स्तर में सुधार और उन्हें शिक्षा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है।
सरकार ने गरीबों के इलाज के लिए बड़ी धनराशि उपलब्ध कराई है।
सिकंदरपुर-नदियांवऔर कप्तानगंज-गोपालपुर मार्गों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से गांवों की गलियों को नाली, सीसी रोड और सड़क से जोड़ने का काम कराया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कानून-व्यवस्था में सुधार का दावा किया और सपा शासनकाल पर राजनीतिक हमला बोला। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। सुभासपा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
जनता को धोखा देने वालों की विदाई तय है। विकास के नाम पर पुराने कार्यों पर दोबारा फीता काटने का आरोप लगाते हुए उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। इस दौरान मंजू मिश्रा, रेनू राजभर, गीता विश्वकर्मा, संगीता राव, विमल राठौर, रामकुमार गुप्ता, अनीता राजभर, राकेश गौड़, अमरमणि कश्यप, मनजीत अहमद, दीपक सिंह, सीमा रावत, अभय सिंह और कुलदीप राजभर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद