सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven months ago, a young man was killed by hitting him with a brick in a dispute.

Azamgarh News: सात माह पहले हुए विवाद में ईंट से प्रहार कर की थी युवक की हत्या

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Seven months ago, a young man was killed by hitting him with a brick in a dispute.
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाने की पुलिस ने 24 घंटे में हत्या का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। सात माह पहले हुए विवाद में युवक को पत्तल लेने के बहाने बाल अपचारी उसे उपने साथ ले गया और ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसे घसीटते हुए ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 310 रुपये नकद, एक मोबाइल, बाइक व खून लगे कपड़े व जूते बरामद किए।
Trending Videos

क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को तहबरपुर थाना क्षेत्र के नासिरुद्दीनपुर गांव निवासी रामधारी प्रजापति ने सूचना दी कि उनका भतीजे सूरज प्रजापति बरात में गया था। वहां से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बाद में उसका शव गांव के कब्रिस्तान में झाड़ियों के बीच मिला। प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। बुधवार को सूचना पर पुलिस ने नैपुरा अंडरपास के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध बाल अपचारी को बाइक सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिक रूप से पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने सात माह पहले हुए विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया। शव को नहर में छिपाने के बाद कब्रिस्तान की झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद वह पुनः बारात में शामिल हो गया और साक्ष्य मिटाने के प्रयास में खून लगे कपड़े और जूते जलाने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
आरोपी ने बताया, दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की थी
आजमगढ़। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पूरी वारदात पूर्व में हुए विवाद का बदला लेने की नीयत से की गई। तहबरपुर थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का कारण सात माह पूर्व हुआ विवाद सामने आया है। बताया कि जिस बाल अपचारी ने हत्या की है, उसने पूछताछ में बताया कि सूरज प्रजापति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की थी। इसी विवाद को लेकर सूरज की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed