सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Son hangs himself with a saree after getting his mother to cook Khichdi

Azamgarh News: मां से खिचड़ी बनवाकर साड़ी के फंदे से लटक गया बेटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Son hangs himself with a saree after getting his mother to cook Khichdi
मृतक अमित जायसवाल की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर नगर के मोहल्ला पुरा रानी निवासी अमित जायसवाल (25) ने शनिवार की शाम साढ़े चार बजे अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। मां के लगातार आवाज लगाने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो अनहोनी की आशंका में मां-पिता ने खिड़की से झांककर देखा तो बेटा फंदे से लटका था। मां-पिता के शोर पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हुए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। मुबारकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पांडेय ने बताया कि मोहल्ला पुरा रानी निवासी अमित जायसवाल मुंबई में रहता था। वह होली पर घर आया हुआ था। शनिवार की सुबह वह कहीं घूमने चला गया था। दोपहर में वह बाहर से घूम कर आया और अपनी मां से खिचड़ी बनाने को कहा। मां खिचड़ी बनाने किचन में चली गई। इधर अमित अपने कमरे में चला गया। मां खिचड़ी बनाकर बेटे को बुलाने उसके कमरे के तरफ गई तो उसका कमरा बंद था। मां ने कई आवाज लगाई पर अमित ने कोई उत्तर नहीं दिया। मां ने यह बात उसके पिता को बताई। पिता ने भी आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं मिला। तब पिता ने खिड़की से झांककर देखा तो उसका बेटा अपने कमरे में साड़ी के फंदे पर लटकता दिखा। यह देख मां-बाप दहाड़े मारकर रोने लगे। आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अमित जायसवाल दो भाइयों व पांच बहनों में सबसे छोटा बताया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से बातचीत की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed