फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP MP Virendra Singh lashed out at BJP over by-election results in chandauli

UP: उपचुनाव के नतीजों पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का तंज, बोले- ‘भगवान राम ने भाजपा का साथ छोड़ दिया’

Wed, 05 Aug 2026 09:00 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 05 Aug 2026 09:00 AM IST
सार

Chandauli News: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय तक भगवान राम के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल किया। अब भगवान राम ने भाजपा का साथ छोड़ दिया। 

विज्ञापन
SP MP Virendra Singh lashed out at BJP over by-election results in chandauli
चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो उपचुनावों के सामने आए परिणामों को लेकर समाजवादी पार्टी के चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजे भाजपा के लिए बड़ा संदेश हैं और अब भाजपा को यह मान लेना चाहिए कि भगवान राम ने उसका साथ छोड़ दिया है।

विज्ञापन


सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय तक भगवान राम के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने भगवान राम के नाम का बड़ा दुरुपयोग किया है। अब चुनावी परिणामों ने यह संकेत दे दिया है कि जनता इस राजनीति को स्वीकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि “भगवान राम अब भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं।” उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को इस बात को स्वीकार करना चाहिए और भगवान राम के नाम पर राजनीति करने के बजाय जनता के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: क्राइम ब्रांच बनकर लूट करने वाला गैंग बेनकाब, भोपाल के अंतरराज्यीय गैंग के दो आरोपी भेजे गए जेल

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उपचुनाव के परिणामों को केवल सीटों की जीत-हार के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इनके पीछे जनता का संदेश भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed