फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Newborn arm had to be amputated due to negligence in treatment in Azamgarh

UP News: इलाज में लापरवाही के कारण काटना पड़ा नवजात का हाथ, निजी क्लिनिक के तीन डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर

Wed, 05 Aug 2026 09:37 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 05 Aug 2026 09:37 AM IST
सार

Azamgrah News: आजमगढ़ जिले में इलाज में लापरवाही के चलते नवजात का हाथ काटना पड़ा। मामले में निजी क्लिनिक के तीन डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Newborn arm had to be amputated due to negligence in treatment in Azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा पॉलि क्लिनिक से जुड़े डॉ. कन्हैयालाल श्रीवास्तव, डॉ. संतोष अस्थाना और डॉ. मनीष पांडेय के खिलाफ चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि इलाज में गंभीर लापरवाही तथा गलत इंजेक्शन व दवाओं के प्रयोग से एक नवजात की हालत बिगड़ गई, जिसके चलते बाद में उसका हाथ काटना पड़ा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता चंद्रकेश यादव ने बताया कि उनकी पत्नी का 14 जून को कप्तानगंज स्थित क्लिनिक में प्रसव हुआ था। प्रसव के दो दिन बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। आरोप है कि इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन, दवाओं के प्रयोग और चिकित्सकों की लापरवाही के कारण बच्चे के दाहिने हाथ में गंभीर संक्रमण हो गया। धीरे-धीरे बच्चे की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन


पीड़ित पिता का आरोप है कि डॉक्टरों ने काफी समय तक बच्चे को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा और इस दौरान परिजनों को उसकी वास्तविक स्थिति से अवगत नहीं कराया। साथ ही, समय रहते किसी उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर भी नहीं किया गया। बाद में जब बच्चे की हालत अधिक गंभीर हो गई, तो उसे पहले दूसरे अस्पताल और फिर लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में ले जाया गया। वहां के चिकित्सकों ने संक्रमण के अत्यधिक बढ़ जाने के कारण नवजात का हाथ काटने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: उपचुनाव के नतीजों पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का तंज, बोले- ‘भगवान राम ने भाजपा का साथ छोड़ दिया’

इलाज के बाद बच्चे की जान तो बच गई, लेकिन वह स्थायी रूप से दिव्यांग हो गया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कप्तानगंज निवासी डॉ. कन्हैयालाल श्रीवास्तव, डॉ. संतोष अस्थाना और डॉ. मनीष पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed