{"_id":"6a514a056a70b60c230516b7","slug":"strict-action-544-school-vehicles-have-had-their-registration-suspended-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-153322-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती : 544 स्कूली वाहनों का पंजीकरण किया गया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती : 544 स्कूली वाहनों का पंजीकरण किया गया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिले में स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। परमिट और फिटनेस सहित आवश्यक दस्तावेज का नवीनीकरण नहीं कराने वाले 544 स्कूली वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है। ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अतुल यादव ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन को वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, कर, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, पंजीयन, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, जीपीएस, स्पीड गवर्नर और अन्य सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। परिवहन विभाग ने इन सभी स्कूलों को कम से कम छह बार नोटिस भेजा।
इसके अलावा 1 अप्रैल से 31 मई तक विभागीय अधिकारियों ने विद्यालयों का व्यक्तिगत निरीक्षण करके वाहन संबंधी कमियों से अवगत कराया। इसके बावजूद कई विद्यालय प्रबंधनों ने वाहनों के परमिट और फिटनेस का नवीनीकरण नहीं कराया। इस कारण इन लोगों के पंजीकरण को निलंबित किया है।