फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The award ceremony will be held at the 132 council schools with the highest enrollment

Azamgarh News: सर्वाधिक नामांकन वाले 132 परिषदीय स्कूलों में आयोजित होगा सम्मान समारोह

Sat, 11 Jul 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The award ceremony will be held at the 132 council schools with the highest enrollment
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत मार्च माह के अंतिम सप्ताह से विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सर्वाधिक नामांकन वाले 132 परिषदीय विद्यालयों में सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 8.58 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार पाठक ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जनपद के ऐसे 132 विद्यालयों का चयन किया गया है, जहां 232 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन है। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य, अभिभावक, ग्राम प्रधान, सभासद तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य समुदाय की सहभागिता बढ़ाकर आगामी शैक्षिक सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना है। बीएसए ने बताया कि प्रत्येक चयनित विद्यालय को समारोह के आयोजन के लिए 6,500 रुपये की दर से धनराशि उपलब्ध कराई गई है। कुल 8 लाख 58 हजार रुपये जारी किए गए हैं, जिससे नामांकन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed