सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students danced to Bhojpuri songs on convocation stage at Azamgarh Maharaja Suheldev University

Azamgarh News: जिस मंच से राज्यपाल ने पढ़ाया संस्कार का पाठ, उसी पर भोजपुरी गाने पर जमकर लगाए गए ठुमके

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 11 Oct 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में महराजा सुहेलदेव विवि में विद्यार्थियों द्वारा भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां दीक्षांत समारोह वाले मंच पर डांस को लेकर लोग तरह- तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। 

Students danced to Bhojpuri songs on convocation stage at Azamgarh Maharaja Suheldev University
मंच पर डांस करते छात्र- छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ में सात अक्तूबर को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जिन विद्यार्थियों को जिस मंच से संस्कार के पाठ पढ़ाए, उसी मंच पर विद्यार्थियों द्वारा भोजपुरी गीतों पर जमकर ठुमका लगाया गया। इसका वीडियो वायरल होने पर कुलपति ने कहा कि दीक्षांत का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बच्चों द्वारा फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई थी, ऐसे में उन्होंने भोजपुरी गाने पर डांस किया।

Trending Videos


महराजा सुहेलदेव विवि में सात अक्तूबर को दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विवि प्रशासन की ओर से कार्यालय परिसर में लोगों के भोजन आदि की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद उसी मंच पर विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी शुरू हो गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने मंच पर भोजपुरी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि दीक्षांत के बाद राज्यपाल की होर्डिंग को हटवाने की भी जरूरत नहीं समझी गई।  

क्या बोले अधिकारी
विवि में दीक्षांत के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद कुछ बच्चों ने फ्रेशर पार्टी के लिए आग्रह किया तो मंच आदि नहीं हटाया गया। इसी दौरान बच्चे फ्रेशर पार्टी कर रहे थे तो भोजपुरी गाने पर भी डांस किया।

-प्रो. संजीव कुमार, कुलपति महाराजा सुहेल विवि 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed