सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students protested against the dilapidated condition of the college.

Azamgarh News: महाविद्यालय की जर्जर स्थिति पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Students protested against the dilapidated condition of the college.
35 :  महाविद्यालय की जर्जर ​स्थिति को लेकर प्रदर्शन करते छात्र।
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के चंडेश्वर स्थित श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भवन की बदहाल स्थिति को लेकर छात्रों में गहरा रोष है। बीएससी एग्रीकल्चर तृतीय सेमेस्टर के छात्र संग्राम सहित अन्य छात्रों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर परिसर की जर्जर छत, दीवारें, प्रयोगशालाएं, शौचालय और पेयजल व्यवस्था की ओर तत्काल ध्यान आकर्षित करने की मांग की है।
Trending Videos

छात्रों का आरोप है कि 23 दिसंबर 2025 को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई बार प्राचार्य और उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद स्थिति जस की तस है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मरम्मत कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ, तो संवैधानिक तरीके से भूख हड़ताल या महाविद्यालय मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर शिवम कुमार, रितिक रोशन सहित समस्त छात्रों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed