{"_id":"69444cc5634aa33d4b001095","slug":"the-city-remained-covered-in-fog-and-the-maximum-temperature-dropped-by-seven-degrees-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-142403-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कोहरे से ढका रहा शहर, अधिकतम तापमान सात डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कोहरे से ढका रहा शहर, अधिकतम तापमान सात डिग्री गिरा
विज्ञापन
08 कोहरे में आजमगढ़-जौनपुर हाइवे पर दिन में हेडलाइट जलाकर चलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में ठंड ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम घना कोहरा रहा है, जिससे दृश्यता कम रही। हाईवे समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में धुंध के साथ घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में एक ही रात में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लोगों का पूरा दिन कांपते हुए बीता। दिन में धूप नहीं निकली। कोहरे के चलते जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित नजर आया। बच्चे घने कोहरे के बीच स्कूल जाते दिखे, वहीं सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। हाईवे पर चालक लाइट जलाकर बेहद सावधानी से वाहन चलाते नजर आए।
हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
जनपद में बुधवार देर रात से ही घना कोहरा छा गया था। बृहस्पतिवार की सुबह तक हाईवे और आसपास के इलाकों में कोहरे का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह सात बजे तक कुछ मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे ट्रक, बस, कार और दोपहिया वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए।
शीतलहर का प्रकोप को देख सीएमओ ने जारी की एडवाइजरी
जनपद में शीतलहर का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि अत्यधिक ठंड का असर विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा हृदय, फेफड़े और श्वसन रोग से पीड़ित व्यक्तियों पर पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढकने वाले गर्म और सूखे कपड़े पहनें तथा सिर, कान, गला, हाथ और पैर सुरक्षित रखें।। सीएमओ ने बताया कि घर के अंदर अलाव जलाने से बचें। सांस लेने में परेशानी, अधिक कंपकंपी या सीने में दर्द होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करें।
अभी तक नहीं जले अलाव
जिले में 137 स्थानों का चयन अलाव जलाने के लिए किया गया है। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे पड़ताल करने पर कहीं भी अलाव जलते हुए नहीं मिले। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, रोडवेज, मुख्य चौक आदि जगहों पर कहीं भी अलाव जलता नहीं मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभी तक कहीं अलाव नहीं जल रहे हैं। वहीं शीतलहर के कारण बढ़ी गलन से लोग खुद से इंतजाम कर अलाव जलाकर अपने को गर्म कर रहे हैं।
सुबह 10 से तीन बजे तक खुलेंगे विझालय
जिले में बढ़ी गलन और सर्दी को देखते हुए आठवीं तक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। डीएम के आदेश से जिले में आठवीं तक के विद्यालय सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के लिए जारी किया गया है।
रात में नहीं लेकिन दिन में शीतलहर जैसी स्थिति है। क्योंकि रात और दिन के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं है। अभी यह स्थिति तीन दिनों तक बनी रहेगी। इसके बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है। - अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ।
Trending Videos