{"_id":"6a401cda6fc46cbfbc0b5d85","slug":"the-humidity-and-heat-before-the-rain-increased-the-restlessness-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-152618-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार यूपी से सपा का होगा पूरी तरह सफाया : ओमप्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार यूपी से सपा का होगा पूरी तरह सफाया : ओमप्रकाश राजभर
विज्ञापन
फूलपुर के श्री रामलीला मैदान में सुभासपा की सभा को संबोधित करते ओम प्रकाश राजभर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को फूलपुर स्थित श्री रामलीला मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के इलाज के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए करोड़ों रुपये की सहायता दी गई, जिसकी मुख्यमंत्री ने भी सदन में सराहना की है।
राजभर ने कहा कि जिस किसी को भी गंभीर बीमारी का इलाज कराना हो, वह सरकारी अस्पताल से इलाज का इस्टीमेट बनवाकर प्रस्तुत करे। तीन दिनों के भीतर इलाज के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी का पूरी तरह सफाया हो जाएगा और पार्टी अपनी पुरानी सीटें भी नहीं बचा पाएगी। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के 10 विधायक हैं, लेकिन किसी में भी सामाजिक न्याय के मुद्दे पर बोलने की हिम्मत नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस दिन कोई विधायक इस विषय पर आवाज उठाएगा, उसी दिन उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ रही है। संवाद