{"_id":"6a343aed915ee5f4c907accc","slug":"the-weather-department-has-issued-an-alert-for-heatwaves-for-the-next-three-days-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-152127-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बेटी के लिए रिश्ता देखने जा रहे पिता की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बेटी के लिए रिश्ता देखने जा रहे पिता की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन
मृतक छट्ठू कुमार की फाइल फोटो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरदह। पुरसुणी निवासी राहुल (25) की शादी के 11वें दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पति की असमय मौत से नवविवाहिता का सुहाग उजड़ गया। ग्राम प्रधान सुजीत राम ने बताया कि राहुल की शादी सात जून को दीदारगंज थाना क्षेत्र के वारसेपुर की नेहा के साथ हुई थी। शादी के दो दिन बाद पेट में दर्द होने के कारण 10 जून को जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद विवाहिता नेहा का रो-रोकर हाल खराब है। वहीं, मां गिरिजा देवी बेटे के वियोग में बदहवास हैं। प्रधान ने बताया कि राहुल के दिव्यांग पिता महेंद्र कुमार लंबे समय से बीमार हैं। पहले पिता-पुत्र ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। राहुल दो भाइयों में बड़ा था। परिजनों ने जौनपुर के रामघाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
अहमदाबाद से बलिया आते समय बेलवाई स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
पवई।
गुजरात से बलिया आते समय बेलवाई स्टेशन के पास संतुलन बिगड़ने से ढोरीगांव निवासी छट्ठू कुमार (37) की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शाहगंज रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले छट्ठू कुमार बीते एक महीने पहले रोजगार की तलाश में बलिया से अहमदाबाद के गोलगांव गए थे। वे साबरमती एक्सप्रेस से चचेरे भाइयों के साथ घर लौट रहे थे। चचेरे भाई अमित कुमार ने बताया कि जैसे ही ट्रेन बेलवाई स्टेशन के पास पहुंची, उस समय गेट पर खड़े छट्ठू कुमार संतुलन बिगड़ने से ट्रेन से नीचे गिर गए। घायल युवक को सीएचसी पवई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है।