सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three arrested for stealing e-rickshaw and bike

Azamgarh News: ई-रिक्शा व बाइक चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing e-rickshaw and bike
ई-रिक्शा चोरी करने वाले दोनों आरोपी। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी व सरायमीर थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य मामले में चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी के वाहन, बैटरियां, गैस सिलिंडर व गेहूं बरामद किया है।
Trending Videos

सिधारी थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर सूचना पर होमगार्ड ग्राउंड के पास वन विभाग डिपो के निकट से सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी निवासी आरोपी श्याम सुंदर गौड़ उर्फ शिंटू व मंगरु चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा व तीन बैटरियां बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 20 मार्च की रात उन्होंने अपने साथी सुनील यादव के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन आजमगढ़ से उक्त ई-रिक्शा चोरी की थी और बैटरियों को अलग-अलग बेचकर पैसे आपस में बांटने की योजना बना रहे थे। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ लिए गए, जबकि उनका एक साथी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि रविवार की रात में क्षेत्र के पठान टोला निवासी गुलजार अहमद अपनी बाइक से कस्बे में चाय पीने गए थे। लौटने पर उनकी बाइक गायब मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल डायल-112 को सूचना दी और स्वयं तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खुदादपुर गांव के पास एक व्यक्ति बाइक का नंबर प्लेट हटाकर उस पर गैस सिलिंडर व गेहूं की बोरी लादकर ले जाता दिखाई दिया, जिसे पीड़ित ने मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अताउल्लाह निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर और करीब 22 किलो गेहूं बरामद किया।

ई-रिक्शा चोरी करने वाले दोनों आरोपी। श्रोत-पुलिस

ई-रिक्शा चोरी करने वाले दोनों आरोपी। श्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed