{"_id":"6a0c4850f985e243180294dc","slug":"video-viral-of-sub-inspector-beating-youth-with-slipper-goes-in-azamgarh-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी पर दाग: दरोगा द्वारा युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो वायरल, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी पर दाग: दरोगा द्वारा युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो वायरल, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 19 May 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार
दरोगा द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
पिटाई का वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आजमगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दरोगा एक व्यक्ति को चप्पल से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गंभीरपुर थाना क्षेत्र की गोसाई बाजार पुलिस चौकी का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिरवा गांव निवासी एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ गोसाई बाजार पुलिस चौकी पर तहरीर दी थी। मामले की जांच के लिए दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया गया था। आरोप है कि इसी दौरान तत्कालीन चौकी प्रभारी चंद्रप्रकाश कश्यप ने महिला के देवर की चप्पल से पिटाई कर दी। वहीं, किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं और मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।