{"_id":"6a0c4a7917dcc20f270beea8","slug":"video-dispute-between-two-groups-in-azamgarh-video-of-tree-cutting-goes-viral-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आजमगढ़ में दो पक्षों में विवाद, पेड़ काटने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आजमगढ़ में दो पक्षों में विवाद, पेड़ काटने का वीडियो वायरल
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर तोड़फोड़, हरे पेड़ों को काटने और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो मंगलवार सुबह से तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग तोड़फोड़ करते और पेड़ों को काटते दिखाई दे रहे हैं। गांव में जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पीड़ित पक्ष ने मामले में स्थानीय थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। हरईरामपुर गांव निवासी रामकवल यादव ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोग जबरन उनकी आबादी की जमीन पर पहुंचे और वहां लगे पेड़ों को उखाड़ने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और घर के बाहर लगा करकट भी उखाड़कर फेंक दिया गया। पीड़ित ने मारपीट का भी आरोप लगाया है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है। इसे संज्ञान में लेकर वीडियो की जांच की जा रही है। मामला गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर गांव का है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।